बाइक व कार की टक्कर में पति-पत्नी जख्मी

ना अंतर्गत सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में बागमती नदी की पुरानी धारा पुल के समीप सोमवार की सुबह एक कार ने एक बाइक को ठोकर मार दी,

बैरगनिया. थाना अंतर्गत सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ में बागमती नदी की पुरानी धारा पुल के समीप सोमवार की सुबह एक कार ने एक बाइक को ठोकर मार दी, जिसमें बाइक सवार तथा उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गये. सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज किया गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी अपने घर से बैरगनिया की तरफ आ रहे थे. तभी सामने आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारकर भाग गया. घायलों की पहचान सुप्पी प्रखंड अंतर्गत रतनपुर गांव निवासी सीताराम साह के पुत्र छोटेलाल साह (50 वर्ष) एवं उसकी पत्नी गीता देवी के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >