सीतामढ़ी में एक सितंबर को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

सीतामढ़ी जिले के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 31 अगस्त से 2 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश और 1 सितंबर को भारी वर्षा का अनुमान है. इस बारिश से न केवल उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि धान और खरीफ फसलों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होगी.

Sitamarhi Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सीतामढ़ी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं एक सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है. बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के साथ धान समेत खरीफ फसलों को भी फायदा होने की उम्मीद है.

31 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक सीतामढ़ी में मौसम बदला हुआ रहेगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है.

एक सितंबर को भारी वर्षा की संभावना

एक सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

दो सितंबर को मध्यम बारिश का अनुमान

दो सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस दिन जिले में मध्यम वर्षा के आसार हैं. लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम में बदलाव के साथ बादल और बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है.

धान समेत खरीफ फसलों को मिलेगा लाभ

बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहने की उम्मीद है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान समेत अन्य खरीफ फसलों की वृद्धि के लिए यह बारिश लाभकारी हो सकती है. पर्याप्त नमी मिलने से फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी.

भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह

एक सितंबर को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: जिसके सानिध्य में इंसानियत जाग उठती थी, उस डॉक्टर को खोकर मोतिहारी चिकित्सा जगत हुआ मर्माहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >