सीतामढ़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सीतामढ़ी पहुंचने पर जदयू और एनडीए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया. रून्नीसैदपुर में आयोजित सभा में मंत्री ने बिहार के विकास के संकल्प को दोहराया.

Sitamarhi News: पटना से सीतामढ़ी जाने के क्रम में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का रून्नीसैदपुर प्रखंड क्षेत्र में जदयू और एनडीए कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया. कोरलहिया में सीतामढ़ी जिले के प्रवेश द्वार पर स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की. इसके बाद प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक पर भी मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया.

Runnisaidpur News: धूप में घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए कोरलहिया में बड़ी संख्या में जदयू और एनडीए कार्यकर्ता घंटों से इंतजार कर रहे थे. मंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया.

कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

निशांत कुमार ने दोहराया बिहार के विकास का संकल्प

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

रून्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय के थाना चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बिहार के विकास को लेकर अपना संकल्प दोहराया.

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है, विकास की उस धारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है.

श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रून्नीसैदपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप मोरसंड बाजार कटरा मोड़ स्थित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस दौरान स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे.

जदयू-एनडीए कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में जदयू के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व मंत्री रंजू गीता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद महतो, जिला महासचिव सुदेश कुमार शाही समेत बड़ी संख्या में जदयू और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >