पुपरी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

पुपरी नगर परिषद द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा शहर राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है.

Sitamarhi News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पुपरी नगर परिषद के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. नगर परिषद पदाधिकारी केशव गोयल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों की टोली से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

Pupri News: नगर परिषद कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन चौक, स्टेशन रोड, टावर चौक और कर्पूरी चौक होते हुए पुनः नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित विभिन्न देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे.

यात्रा में शामिल ईओ व अन्य

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. सड़क के दोनों ओर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया. तिरंगा लेकर निकली बच्चों की टोली और देशभक्ति के नारों से पुपरी का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया.

नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना उद्देश्य

नगर परिषद पदाधिकारी केशव गोयल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा मिलती है.

यात्रा में शामिल ईओ व अन्य

नगर परिषद के पदाधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

यात्रा में नगर परिषद सभापति ब्रजेश कुमार जालान, उपसभापति जय प्रकाश उर्फ जयकिशोर, वार्ड पार्षद श्याम राज, पप्पू मुरारी शिवहरे, गणेश कुमार सहित नगर परिषद के पदाधिकारी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे.

वहीं शिक्षक अजय कुमार ठाकुर, मनोज चौधरी, गणेश्वर नाथ, रंधिर चौधरी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं आम नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया.

यह भी पढ़ें: नए थाना भवन से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, उद्घाटन के बाद एसपी ने अपराधियों को दिया कड़ा संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baidnath thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >