मेजरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, 43 छात्रों ने कराया नामांकन

मेजरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन हो गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्राचार्य के अनुसार, अब तक 43 छात्रों ने नामांकन कराया है और आवेदन प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी।

Sitamarhi News: प्रखंड मुख्यालय स्थित जेवी उच्च प्लस टू विद्यालय परिसर में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन विधायक अनिल कुमार, प्रमुख मीना प्रताप सिंह एवं उप प्रमुख नंदलाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद कार्यशाला आयोजित कर महाविद्यालय के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई.

अब तक 43 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. किरण कुमारी ने बताया कि अब तक 43 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है. उन्होंने बताया कि बर्सर के रूप में डॉ. राजीव कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है. नामांकन लक्ष्य पूरा करने के लिए 19 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी.

क्षेत्र की पुरानी मांग हुई पूरी

विधायक अनिल कुमार ने कहा कि बथनाहा और मेजरगंज में राजकीय डिग्री कॉलेज की लंबे समय से मांग की जा रही थी. कॉलेज खुलने से अब स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से आए विभागीय डीपीओ मो. मुमताज, रूद्रेश कुमार सिंह, राजू स्वर्णकार सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

मंच संचालन मुखिया राघवेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर बीडीओ निशांत कुमार, बीपीआरओ विशाल राव, बीईओ रजनीश कुमार भारती, विद्यालय के प्राचार्य रामदयाल सिंह, पप्पू गुप्ता, रामू हिसारिया, दीनानाथ प्रसाद, सुशील कुमार झा, संजय सिंह, आलोक कुमार सिंह, यशराज समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amrendra kumar sing

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >