शराब के नशे में हंगामा करते चार गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत कोआरी गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बथनाहा. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत कोआरी गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि चारों आरोपित किशोर उम्र के हैं और सभी नशे के आदि हैं. मारपीट का आरोपित गिरफ्तार बथनाहा. थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना अंतर्गत कमलदह गांव में छापेमारी कर मारपीट का आरोपित व न्यायालय के वारंटी स्थानीय गोनौर लहेरी के पुत्र मुगले आजम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने की. 1.2 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार बैरगनिया. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर रविवार को पचटकी यदू हनुमान मंदिर के पास नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के बेलगंज गांव निवासी मनोज साह के पुत्र अर्जुन कुमार तथा गौरीशंकर साह के पुत्र मिंटू कुमार के रूप में की गयी है. दोनों के पास से 1.2 लीटर शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त इनकी बाइक जब्त कर ली गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >