ऑटो से 294 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ऑटो से विदेशी शराब बरामद की.

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ऑटो से विदेशी शराब बरामद की. बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गाढ़ा-धनुषी पथ पर शराब तस्कर के द्वारा एक ऑटो पर काफी मात्रा में विदेशी शराब धनुषी गांव की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये ऑटो का पीछा किया. पुलिस वाहन को देख ऑटो चालक व शराब तस्कर ऑटो छोड़कर फरार होने में सफल रहा. ऑटो की तलाशी लेने पर पुलिस ने ऑटो से कुल 294 बोतल में करीब 80 लीटर 490 मिली लीटर विदेशी शराब बरामद की. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार शराब तस्कर व ऑटो चालक की पहचान में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >