Sitamarhi : बिजली चोरी मामले में दो पर प्राथमिकी व जुर्माना

बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी.

बिजली चोरी को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी के कनीय अभियंता रवि भूषण के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़े गए जैतपुर मुहल्ला निवासी रामवृक्ष पासवान के पुत्र अरुण पासवान एवं पुपरी निवासी मो सफी के पुत्र मो मकसूद को आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, उपभोक्ता अरुण पासवान व मो मकसूद के ऊपर विभाग का बकाया राशि होने के कारण लाइन काट दिया गया था. इसके बाद भी बिजली जला रहे थे. अरुण पासवान पर 45805 व मो मकसूद पर 16356 रुपये पूर्व का बकाया सहित आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >