खाद गोदाम किया सील

कृषि विभाग द्वारा अशोगी चौक स्थित मेसर्स चौधरी इंटरप्राइजेज के गोदाम पर छापेमारी की गयी.

पुरनहिया : कृषि विभाग द्वारा अशोगी चौक स्थित मेसर्स चौधरी इंटरप्राइजेज के गोदाम पर छापेमारी की गयी. जिसमें कालाबाजारी के लिए अवैध रूप से रखे गए उर्वरक मिलने पर गोदाम को विधिवत सील करते हुए थाने में प्रोपराइटर केशव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक बसंत जगजीवन अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि जिला कृषि पदाधिकारी प्रीति कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी गोपाल शंकर पाठक व किसान सलाहकार शंभू द्विवेदी के साथ गोदाम पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान यूरिया 180 बैग, एनपीके 24 बैग, टीएसपी 18 बैग, पोटाश 18 बैग एवं जैविक खाद 12 बैग गोदाम में पाया गया. जबकि पाॅस मशीन पर स्टॉक नील था. जो यह दर्शाता है कि उक्त खाद अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए रखी गयी थी. कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक ने चौधरी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3,2 घ एवं धारा 7 के तहत आवश्यक कार्रवाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >