सीतामढ़ी जिला नियोजनालय में 12 अगस्त को रोजगार शिविर, फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर भर्ती

सीतामढ़ी जिला नियोजनालय 12 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन कर रहा है. इसमें एसवीएटीएएनटीआरए माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. 12,500 रुपये मासिक वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआई, और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

Sitamarhi News: जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी के तत्वावधान में 12 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में एसवीएटीएएनटीआरए माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. रोजगार की तलाश कर रहे पात्र पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में भाग ले सकते हैं.

12 अगस्त को लगेगा रोजगार शिविर

रोजगार शिविर का आयोजन जिला नियोजनालय, सीतामढ़ी में किया जाएगा. शिविर सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है.

फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर होगी भर्ती

कंपनी की ओर से फील्ड ऑफिसर के कुल 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए मैट्रिक, इंटर या स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

12,500 रुपये वेतन के साथ मिलेंगी सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ईंधन, आवास एवं यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यक्षेत्र अभ्यर्थी के गृह स्थान से करीब 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तक निर्धारित होगा.

शिविर में ये दस्तावेज लेकर पहुंचें

रोजगार शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा.

  • बायोडाटा
  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • आधार कार्ड
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • जिला नियोजनालय में निबंधन की छायाप्रति

युवाओं से रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील

जिला नियोजनालय की ओर से पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: पुपरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी तेज, एसडीओ ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >