सदर अस्पताल के ओपीडी में डॉक्टर नहीं रहने पर किया हंगामा

सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में चिकित्सक नहीं रहने को लेकर दूर दराज से आये मरीजों व परिजनों ने हंगामा किया.

सीतामढ़ी. सदर अस्पताल में शनिवार को ओपीडी में चिकित्सक नहीं रहने को लेकर दूर दराज से आये मरीजों व परिजनों ने हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, दूसरी पाली तीन बजे से लाइन में लगे रहने के बाद पांच बजे तक डॉक्टर नदारद थे. हंगामे के कारण करीब दो घंटे तक सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. लाइन में लगे मेहसौल की मो जुनैद व ओम कुमार, भवदेपुर के लालो देवी, जुही कुमारी ने कहा कि वे लोग ठीक दो बजे से लाइन में लगे हुए हैं, परंतु पांच बजे तक डॉक्टर का कोई अता पता नहीं है. इसकी शिकायत भी उपाधीक्षक व अस्पताल प्रबंधक से की गयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बाद में मरीज व परिजनों के हंगामा के बाद इमरजेंसी वार्ड में मरीज को बारी बारी से देखा गया. बताया गया महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सोहानी कुमारी की ओपीडी में शनिवार को ड्यूटी थी, लेकिन डॉक्टर के नहीं रहने के कारण किसी दूसरी डॉक्टर की भी तैनाती नहीं हो पायी. इस कारण से मरीजों ने हंगामा किया. वहीं, हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डॉ राहुल राणा दूसरे शिप्ट में नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >