Nanpur News: नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी

सीतामढ़ी के बेंगहा पैक्स कार्यालय में नाबार्ड के सहयोग से एक वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, बैंक की योजनाओं और सरकारी बीमा व पेंशन योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया.

Sitamarhi News: प्रखंड की कोइली पंचायत स्थित पैक्स कार्यालय बेंगहा में शनिवार को सीतामढ़ी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, पुपरी शाखा की ओर से नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार ने की.

डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

शाखा प्रबंधक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और किसानों को डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन और बैंक की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है.

सरकारी योजनाओं की भी दी जानकारी

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक किया गया.

साइबर ठगी से बचने की अपील

शाखा प्रबंधक ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाता संख्या या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें.

कार्यक्रम में पैक्स अध्यक्ष उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अन्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >