सीमावर्ती शिवालयों में तीसरी सोमवारी की धूम, सुरसंड से लेकर सहसराम तक गूंजे हर-हर महादेव

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुरसंड के विभिन्न शिवालयों में हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर।

Sitamarhi Shiva Temples:  जिले के सुरसंड प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक व ग्रामीण शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. तड़के सुबह से ही सभी प्रमुख मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों की गूंज रही. स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती गांवों से भी भारी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की.

प्रमुख शिवालयों में दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता

प्रखंड के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला:

  • नगर क्षेत्र: बाबा वाल्मीकेश्वर महादेव, दुर्गा मंडप परिसर स्थित बाबा गरीबनाथ व बाबा अमीरनाथ मंदिर तथा मीना बाजार के पास ऐतिहासिक रानी मंदिर (राम जानकी मंदिर) में भारी भीड़ रही.
  • ग्रामीण शिवालय: अमाना गांव में अमनेश्वर महादेव, मानेश्वर स्थान में बाबा मानेश्वर नाथ महादेव, विररख, मलाही और पिपराढ़ी गांव के महादेव मंदिरों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजा की.
  • सीमावर्ती क्षेत्र: परिहार प्रखंड के सहसराम स्थित बाबा विश्वेश्वरनाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.

श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की, जिससे पूरा सुरसंड क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.

ये भी पढ़ें: काम पर निकले युवक का गड्ढे में मिला घायल शरीर, अस्पताल ले जाते समय मौत, एक हिरासत में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >