Sitamarhi News: सोनबरसा में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, छात्रों को मिली बड़ी सौगात

सोनबरसा स्थित कन्या उच्च विद्यालय परिसर में राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया गया है. इससे ग्रामीण छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी.

Sitamarhi News: सोनबरसा स्थित कन्या उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया. इस अवसर पर विधायक गायत्री देवी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार तथा पूर्व विधायक रामनरेश यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गायत्री देवी ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से अब सोनबरसा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

सफल संचालन के लिए सहयोग की अपील

उप विकास आयुक्त संदीप कुमार ने महाविद्यालय के सफल संचालन के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से सक्रिय सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का केंद्र बनेगा.

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Birndra kumar

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >