Electrocution Death Case: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र स्थित कुआरी मदन गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां विद्युत स्पर्धाघात (करंट लगने) से एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान वार्ड नंबर दो के निवासी वकील साह (48) और उनकी पत्नी पानो देवी (46) के रूप में हुई है.
पत्नी को बचाने में पति भी आया करंट की चपेट में
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घर में लगे पानी के मोटर का तार जोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ.
- हादसे की वजह: पानो देवी घर में लगी मोटर का तार जोड़ने गई थीं. इसी दौरान वह अचानक नंगे तार और करंट के संपर्क में आ गईं.
- पति की कोशिश: पत्नी को तड़पता देख उसे बचाने के लिए पति वकील साह भी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी तेज करंट की चपेट में आ गया.
- मौके पर मौत: करंट इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दंपती को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम फैला हुआ है. इस संबंध में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: रीगा चीनी मिल KCC कर्ज धोखाधड़ी मामला पहुंचा संसद, सांसद लवली आनंद ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र
