Parihar Control Room: सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 'हर घर नल का जल' योजना से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है. बीडीओ ओमप्रकाश ने प्रखंड की सभी 27 पंचायतों के ग्रामीणों की पेयजल संबंधी शिकायतों के तुरंत निवारण के लिए हेल्पलाइन और पदाधिकारियों के संपर्क नंबर जारी किए हैं.
तीन तकनीकी सहायकों को बनाया गया कंट्रोल रूम का प्रभारी
बीडीओ ओमप्रकाश ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर तीन तकनीकी सहायकों को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रखंड के किसी भी वार्ड या पंचायत में पेयजल की किल्लत होने पर ग्रामीण सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
- विकास कुमार (तकनीकी सहायक): 9852681842
- संजीत कुमार (तकनीकी सहायक): 7979004521
- ब्यूटी कुमारी (तकनीकी सहायक): 8809916446
त्वरित निष्पादन के लिए पीएचईडी व संवेदकों के जारी नंबर
कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पीएचईडी अधिकारियों और संवेदकों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं:
- सोनू कुमार (सहायक अभियंता): 8759550436
- पवन कुमार (कनीय अभियंता): 7903253499
- वेद प्रकाश (संवेदक): 7488007844
- ओम प्रकाश (संवेदक): 9431867188
त्वरित समस्या निवारण का निर्देश
बीडीओ ने बताया कि कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेते हुए पीएचईडी और संबंधित एजेंसियों को अविलंब निष्पादन का सख्त निर्देश दिया गया है ताकि आम जनता को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े.
ये भी पढ़ें: सोनबरसा बाजार में देर रात भीषण अग्निकांड, जनरल स्टोर्स का गोदाम जलकर राख, 70 लाख का नुकसान
