हार्ट की बीमारी से को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी की मौत

को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी मणि भूषण कुमार की शुक्रवार को सुबह हार्ट की समस्या के चलते मौत हो गई.

सीतामढ़ी. को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी मणि भूषण कुमार की शुक्रवार को सुबह हार्ट की समस्या के चलते मौत हो गई. उनका इलाज शहर के एक हॉस्पिटल में चल रहा था. स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया. मुजफ्फरपुर में इलाज के लिए ले जाए जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस खबर से पूरा बैंक परिवार मर्माहत है. घटना के चलते बैंक प्रबंधन ने बैंक की प्रधान व अन्य शाखाओं के साथ ही सहकारिता से जुड़े तमाम कार्यालयों में शुक्रवार को अवकाश की घोषणा कर दी.

बेचैनी की शिकायत पर हुए थे भर्ती

बताया गया है कि एमडी को 31 दिसंबर को बेचैनी महसूस हुई. खुद को अस्वस्थ मानकर एवं चिकित्सक से इलाज कराने के मकसद से कुमार ने बैंक की अध्यक्ष मधु प्रिया को अवकाश के लिए आवेदन भेज दिया. एक जनवरी को उन्हें डुमरा-सीतामढ़ी रोड स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की टीम ने इलाज शुरू किया. उन्हें आइसीयू में रखा गया था. रात्रि करीब तीन बजे हॉस्पिटल के चिकित्सक ने यह कहते हुए उनको रेफर कर दिया कि उनका हार्ट चॉक कर गया है. आनन-फानन में मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुबह छह बजे उनकी मौत हो गई.

मार्च 2025 में हुई थी शादी

उनका शव डुमरा स्थित सहकारिता बैंक के मुख्यालय कार्यालय परिसर में लाया गया. तब तक अध्यक्ष मधु प्रिया के प्रतिनिधि सह निदेशक सुधीर कुंवर, निदेशक क्रमशः विपिन झा, रामबाबू साह, वीरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद यादव समेत बैंक की तमाम शाखाओं के मैनेजर व कर्मी भी पहुंच गए. घटना से पूरा बैंक परिवार मर्माहत है. बताया गया है कि बैंक के पटना मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस को सूचना देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. उनके परिजन भी पहुंच चुके थे. बैंक की अध्यक्ष के सहायक रामबाबू सिंह ने बताया कि एमडी के रूप में कुमार की पहली पोस्टिंग थी. उनकी शादी मार्च 2025 में हुई थी. उनके पिता पुलिस इंस्पेक्टर थे. अब रिटायर्ड हैं. बताया कि कुमार को कोई संतान नहीं थी. उनकी नौकरी दारोगा में भी लगी थी, लेकिन उसे छोड़ कर सहकारिता विभाग की नौकरी में आए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >