पुनौरा में पोखर में डूबने से बच्चे की मौत

पुनौरा थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर छह स्थित एक पोखर में मंगलवार की दोपहर में स्नान करने गये एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर छह स्थित एक पोखर में मंगलवार की दोपहर में स्नान करने गये एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली वार्ड नंबर 15 निवासी मो नूर आलम के आठ वर्षीय पुत्र मो दिलशान अंसारी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि रात्रि 11 बजे सूचना मिली थी कि एक बच्चा गायब हो गया है. सूचना मिलने पर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी गयी. बुधवार की सुबह छह बजे सूचना मिली कि वार्ड नंबर छह स्थित एक पोखर से बच्चे का शव बरामद किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >