Sitamarhi Traders Meeting: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड जेम्स फेडरेशन (एआइजेजीएफ) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने सीतामढ़ी प्रवास के दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कैट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका, सचिव आलोक कुमार और एआइजेजीएफ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश से मुलाकात की. बैठक में सीतामढ़ी में संगठन के विस्तार और व्यापारियों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई.
व्यापारी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की मांग
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व से निरंतर सहयोग और व्यवसायियों की समस्याओं को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि कैट के राष्ट्रीय महासचिव सह चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में व्यापारी हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता का भव्य स्वागत
इससे पूर्व सीतामढ़ी पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं कैट के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार निराला का स्थानीय पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने अपनी एकजुटता और संगठन के प्रति निष्ठा भी जताई.
ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी: शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, तीन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
