पुपरी में बड़ी चोरी, 15 से 20 लाख के जेवर, तीन मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ

पुपरी नगर क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की. घर से सोने के जेवर, तीन मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sitamarhi News: पुपरी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित झझिहट रोड, महारानी स्थान के समीप शनिवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर से सोने के जेवर, तीन मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार चोरी की घटना अमरनाथ कुमार पंडित के घर में हुई. वह कुशेश्वर पंडित के पुत्र हैं.

आलमारी और बक्सा तोड़कर की चोरी

गृहस्वामी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे से दो बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुस गए. इसके बाद आलमारी और बक्सा का ताला तोड़कर उनकी पत्नी और बहन के सोने के जेवर, तीन कीमती मोबाइल फोन और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

उनका दावा है कि चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये के बीच है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. गृहस्वामी की ओर से थाना में लिखित आवेदन दिया गया है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baidnath thakur

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >