Sitamarhi News: पावन सावन माह के तीसरे रविवार को प्रसिद्ध मढ़िया धाम में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा गया. नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत मलंगवा के करमहिया स्थित नुनथर पहाड़ से बागमती नदी का पवित्र जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिये और डाक बम मढ़िया धाम पहुंचे. श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
Sonbarsa News: नुनथर पहाड़ से बागमती का जल लेकर पहुंचे डाक बम
नेपाल सीमा से सटे नुनथर पहाड़ स्थित बागमती नदी के तट से पवित्र गंगाजल भरकर कांवरियों और डाक बम का जत्था मढ़िया धाम पहुंचा.
कठिन और पैदल यात्रा तय कर पहुंचे डाक बम व शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए 'बोल बम पूजा समिति जयनगर' के सदस्य पूरी तत्परता से सक्रिय नजर आए.
जयनगर में लगा भव्य सेवा शिविर, सुविधाओं का पुख्ता प्रबंध
कांवरियों और डाक बम की सुविधा के लिए जयनगर में एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया था.
शिविर में श्रद्धालुओं के मनोरंजन और सूचना के लिए डीजे, प्रोजेक्टर और टीवी की व्यवस्था की गई थी. इसके साथ ही दूर-दराज से आ रहे भक्तों के लिए शीतल शरबत, ताजे फल और शुद्ध भोजन का समुचित प्रबंध समिति की ओर से किया गया था.
पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह
शिविर में पूर्व विधायक सुनील कुमार कुशवाहा और डॉ. सुबोध कुमार ने विशेष रूप से पहुंचकर कांवरियों और डाक बम का स्वागत किया.
पूर्व विधायक ने समिति के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया.
'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा पूरा धाम परिसर
दिनभर धाम परिसर 'बोल बम', 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा.
इस आयोजन को सफल बनाने में बोल बम पूजा समिति के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रियदर्शी, आलोक यादव, दया सहनी, हिमांशु यादव तथा मढ़िया धाम मंदिर मंडल अध्यक्ष गणेश महतो, राजीव कुमार, कमलेश कुमार, रामप्रीत महतो, जगत महतो, डॉ. विनोद कुमार, सिकिंदर महतो, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मधुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, क्रांति कुमार, सुरेंद्र महतो, अजय महतो, भूषण कुमार, दिनेश कुमार और जामुन महतो सहित बड़ी संख्या में सदस्य सक्रिय रहे.
