Sitamarhi : फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, पति समेत तीन हिरासत में

थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी गांव के वार्ड नंबर 7 में रस्सी के फंदे से लटकता महिला का शव बरामद किया गया है.

रीगा.

थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर पंचायत अंतर्गत अशोगी गांव के वार्ड नंबर 7 में रस्सी के फंदे से लटकता महिला का शव बरामद किया गया है. मृतका हेमा देवी(25 वर्ष) गांव के ही सत्येंद्र कुमार साह की पत्नी थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पति सत्येंद्र कुमार सहित परिवार के तीन सदस्य को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इस संबंध में अभी तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >