भवदेपुर गांव से बाइक की चोरी, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के भवदेपुर गांव निवासी गजाधर राम के पुत्र राजेश राम ने थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

रीगा. थाना क्षेत्र के भवदेपुर गांव निवासी गजाधर राम के पुत्र राजेश राम ने थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह अपनी स्पलेंडर बाइक (बीआर 30 एएल 1760) कपरौल गुमटी के निकट लगाकर खेत देखने आया था. इसी क्रम में उसकी बाइक चोरी हो गयी. पांच घरों में चोरी मामले में संलिप्त युवक गिरफ्तार

बथनाहा. थाने की पुलिस ने रविवार की रात सहियारा थाना के घोघराहा गांव में छापेमारी कर विगत दिनों पांच घरों में चोरी मामले के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान गांव निवासी भजन शर्मा के पुत्र दीपांशु कुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि चोरी की घटना के समय दीपांशु को घटनास्थल से संदिग्धावस्था में हिरासत में लिया गया था. वहीं पूछताछ के दौरान चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. वहीं, थाना पुलिस दीपांशु की निशानदेही पर अन्य संलिप्त चोरों को तलाशने में जुटी हुई है.

सुरगहिया गांव में चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

बथनाहा. थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के महुआवा पंचायत के सुरगहियां गांव निवासी कारी राम के पुत्र सुधीर राम के रुप में की गयी. पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सुरगहियां गांव में हुए चोरी में गिरफ्तार सुधीर संलिप्त था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >