130 बोतल शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग द्वारा हरिहरपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 120 नेपाली सौंफी व 10 बोतल अंग्रेजी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुपरी. मद्य निषेध विभाग द्वारा हरिहरपुर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 120 नेपाली सौंफी व 10 बोतल अंग्रेजी शराब व एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर निवासी शोहिंद्र चौधरी के पुत्र राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार गौरव कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव निवासी शंकर मुखिया के पुत्र बैद्यनाथ मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना में हत्या कर देने का मामला दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >