महिंदवारा में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर महिंदवारा थाना क्षेत्र के कोरलहिया गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. िजिसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गरहा थाना क्षेत्र के कफेन चौधरी गांव निवासी शंकर ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है. दुर्घटना के पश्चात आस-पड़ोस में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने महिंदवारा थाना पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >