सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने सिमरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बियर के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सुशील कुमार बैठा के रुप में की गयी है. उसके पास से किंगफिशर बियर बरामद की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त उसकी बाइक भी जब्त की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
