बिहार पुलिस में चयनित प्रतिभागियों का सम्मान, सीतामढ़ी की बेटियों ने बढ़ाया मान

सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार पुलिस में चयनित 20 महिला प्रतिभागियों को मेडल, पुस्तक और डायरी देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि जिले की बेटियों ने सफलता हासिल कर समाज और परिवार का नाम रोशन किया है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: मिशन द वर्दी फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में स्थानीय गोयनका कॉलेज मैदान में बिहार पुलिस परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एकेडमी प्रमुख विक्रम कुमार ने की.

चयनित प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में बिहार पुलिस में चयनित 20 महिला प्रतिभागियों को मेडल, पुस्तक और डायरी देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित प्रतिभागियों में संजना, मीरा, साबरी, अनु, रूबी, सुजाता, जागृति, प्रीति, मनीषा, अंजू, पुष्पा, रीता, मुस्कान, आरती, दीपा, काजल, मधु और सोनाली कुमारी सहित अन्य शामिल रहीं. एकेडमी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की सफलता को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया गया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

सम्मान समारोह में जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाषचंद्र राजकुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अनूप कुमार, रजनीश कुमार तथा कर्पूरी छात्रावास के अधीक्षक बिनोद बिहारी मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बेटियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

मुख्य अतिथियों ने कहा कि सीतामढ़ी की बेटियों ने बिहार पुलिस में चयनित होकर जिले और समाज का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र और अभिभावक

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे. समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >