बिहार में मुजफ्फरपुर के बाद अब सीतामढ़ी में निर्भया कांड, सामूहिक दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा फिर हत्या कर पेड़ से लटकाया शव

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने न सिर्फ गैंगरेप का शिकार बनाया, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

Bihar News: बिहार एक बार फिर दरिंदगी की भेंट चढ़ गया है. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि अब सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्तेदार के घर आई एक नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने न सिर्फ गैंगरेप का शिकार बनाया, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

बगीचे में पांच युवकों ने बनाया हवस का शिकार

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार को अपने रिश्तेदार के घर आई थी और पड़ोसियों के साथ बाजार गई थी. लौटने के बाद शाम को वह आम तोड़ने बगीचे की ओर गई, जहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपियों में बगीचे का रखवाला भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, नाबालिग के आंख में आम के डंठल का रस भी डाला गया. फिर, सिगरेट से दागा व चिल्लाने पर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पीपल के पेड़ से लटका दिया.

पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को कर लिया है. दरिंदों की पहचान चटगौरा गांव के रहनेवाले सत्यम कुमार, रणवीर कुमार, हर्षवर्धन कुमार, अजीत कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम सभी को न्यायालय में उपस्थित कराया गया. उसके बाद वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसपी अमित रंजन ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि शनिवार को नाबालिग अपने रिश्तेदार के पड़ोसियों के साथ बाजार गयी थी. वहां से लौटने के बाद वह देर शाम आम तोड़ने के लिए बगीचे में गई. वहां से कुछ दूरी पर पुराने घर में पेड़ में दुपट्टा से लटकता उसका शव मिला था. एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि इस अपराध में शामिल आरोपितों को पुलिस सख्त सजा दिलायेगी. अभियुक्तों का मेडिकल कराया जा रहा है. इसके बाद सभी का डीएनए भी मैच कराया जायेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने गैंगरेप की पुष्टि की है.

Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >