सीतामढ़ी में तीन युवतियों का खूनी खेल, मामूली विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मामूली विवाद के बाद तीन युवतियों पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने का आरोप है, मामले की जांच जारी है.

Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के साहू चौक पर गुरुवार को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया. मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी भरत मंडल के पुत्र विक्रम मंडल के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि विक्रम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह साहू चौक में किराए के मकान में रहकर काम करता था. घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया.

मामूली विवाद बना जानलेवा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पड़ोस की एक युवती से किसी बात को लेकर विक्रम का विवाद हो गया. शुरुआत में यह मामूली कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया. आरोप है कि इसके बाद तीन युवतियों ने मिलकर विक्रम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

मौके पर ही हुई मौत

हमले में विक्रम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मेहसौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है, जिसके कारण युवक की मौत हुई है.

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है.

Also Read: बिहार के DSP के पास 80 करोड़ की संपत्ति: ससुराल में बंगला, गर्लफ्रेंड के नाम जमीन, थार पर ‘पुलिस’ लिखकर घूमती है पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >