चोरों का नया ठिकाना: बाइक के बाद अब साइकिल चोरी, दिनदहाड़े 1 मिनट में वारदात

सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र में महज एक मिनट में साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को साइकिल ले जाते हुए देखा गया है।

Bicycle Theft Case: जिले में बाइक चोरी पुलिस के लिए पहले से ही बड़ी सिरदर्दी बनी हुई है, लेकिन अब चोरों ने साइकिलों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. मेहसौल थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर (वार्ड नंबर 23) में दिनदहाड़े दो युवकों ने महज एक मिनट के भीतर साइकिल उड़ाई और फरार हो गए. पूरी वारदात पास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

4 मिनट के भीतर दरवाजा पर खड़ी साइकिल गायब

स्टेशन रोड स्थित एक होटल में काम करने वाला कर्मचारी किसी काम से अपने घर आया था. उसने घर के दरवाजे पर साइकिल खड़ी की और अंदर चला गया.

  • दिनदहाड़े चोरी: महज तीन से चार मिनट बाद जब वह बाहर निकला, तो साइकिल गायब थी.
  • सीसीटीवी में कैद वारदात: आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने पर पता चला कि पैदल आए दो युवक पलक झपकते ही साइकिल पर सवार होकर आराम से निकल गए.
  • स्मैकियों और नशेड़ियों का गिरोह: स्थानीय लोगों का कहना है कि नशा करने वाले अपराधी आसानी से साइकिल चोरी कर कौड़ियों के भाव बेच देते हैं.

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

स्थानीय लोगों के अनुसार साइकिल की चोरी में पुलिस का डर कम रहता है, जिससे नशेड़ी इसे आसानी से अंजाम देते हैं. मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने बताया कि मामले में लिखित आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह के चोरी की घटना से मोहल्ले में नाराजगी है.

ये भी पढ़ें: मेजरगंज में भीषण हादसा, मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >