वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या पर शुरू हुई कार्रवाई, चोरौत-अमनपुर सड़क पर बन रही नाली

चोरौत-अमनपुर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। बीडीओ अमित कुमार अमन की पहल पर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी का रास्ता बन सके. इस कार्य से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

Choraut Waterlogging News: प्रखंड क्षेत्र के चोरौत-अमनपुर मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर लंबे समय से बने जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में पहल शुरू हो गई है. बीडीओ अमित कुमार अमन की पहल पर सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी का रास्ता बन सके.

इस कार्य के शुरू होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

स्कूल के पास सबसे अधिक थी परेशानी

जानकारी के अनुसार, चोरौत से अमनपुर जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई थी. सबसे अधिक परेशानी स्थानीय प्राथमिक विद्यालय (संस्कृत) के पास होती थी.

जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

निरीक्षण के बाद शुरू हुई कार्रवाई

ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद 27 मई को बीडीओ अमित कुमार अमन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया था.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया था. अब उसी पहल के तहत नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया गया है.

ग्रामीणों ने जताया आभार

स्थानीय ग्रामीण नथुनी पूर्वे और जदयू नेता सुधीर पूर्वे सहित अन्य लोगों ने बीडीओ की इस पहल की सराहना की है.

ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था होने से सड़क पर जलजमाव की समस्या कम होगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Arun kumar chou

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >