ट्रक की ठोकर से बनगांव गोट निवासी मुकेश राउत की मौत

थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी कामदेव राउत के पुत्र मुकेश राउत 42 वर्ष की मौत ट्रक के ठोकर लग जाने से हो गई.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बनगांव गोट निवासी कामदेव राउत के पुत्र मुकेश राउत 42 वर्ष की मौत ट्रक के ठोकर लग जाने से हो गई. घटना मंगलवार के देर शाम की है, जब वह अपनी दुकान बंद करके वापस लौट रहा था. उसकी बेकरी की दुकान भाषर चौक पर है. जहां से लौटने के क्रम में वह ट्रक की ठोकर की चपेट में आ गया. पकड़ी लाइन होटल पर लगे ट्रक से उसके सर में गहरी चोट लगी. लोग आनन-फ़ानन में लेकर उसे सदर अस्पताल भागे. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद उसे पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया. उसके पीछे पत्नी के अलावा माता-पिता एवं तीन पुत्री है. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. घर में कमाने वाला वह एकमात्र इंसान था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >