रेल ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर आज भी बंद रहेगी आजमगढ़ गुमटी

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के आजमगढ़ रेल गुमटी के पास रविवार की सुबह 10 से चार बजे तक टेंपींग मशीन से रेल लाइन की मरम्मत कार्य होने के कारण सडक यातायात पूरी तरह से बंद रहा.

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के आजमगढ़ रेल गुमटी के पास रविवार की सुबह 10 से चार बजे तक टेंपींग मशीन से रेल लाइन की मरम्मत कार्य होने के कारण सडक यातायात पूरी तरह से बंद रहा. इस दौरान सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जंक्शन तक जाने व आने वाली ट्रेनों की स्पीड गुमटी के पास 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रही. सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि रेल लाइन पर मशीन के द्वारा पैकिंग की कार्य की गयी. बताया कि सोमवार को आजमगढ़ गुमटी यातायात के लिए 10 से चार बजे तक बंद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >