पूर्व के कांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 में छापेमारी कर पूर्व के कांड के फरार आरोपित रमेश चौधरी के पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बैरगनिया. थाने की पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 में छापेमारी कर पूर्व के कांड के फरार आरोपित रमेश चौधरी के पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि की है. विभिन्न कांडों में वांछित युवक मोतिहारी से गिरफ्तार

बैरगनिया. थाने की पुलिस टीम ने विभिन्न आपराधिक कांडों में वांछित युवक को मोतिहारी से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव निवासी शिवनाथ प्रसाद यादव के पुत्र दीनानाथ प्रसाद यादव के रुप में की गयी है. शनिवपार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब के नशे में युवक गिरफ्तार

बैरगनिया. थाने की पुलिस ने डुमरवाना रेलवे क्रासिंग के पास शराब के नशे में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सहियारा थाना अंतर्गत डायन छपरा निवासी शिवशंकर यादव के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी युवक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत धारा 37 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >