अगवा नाबालिग लड़की को पुलिस ने कटिहार से किया बरामद

सीतामढ़ी पुलिस ने अपहरण के एक मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. बेलसंड थाना पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर कटिहार में छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है. पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Sitamarhi Police Recovery: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बेलसंड थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 189/26 के तहत अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को कटिहार से सकुशल बरामद कर लिया है. इस सफलता के बाद पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गई है.

तकनीकी इनपुट के आधार पर कटिहार में हुई छापेमारी

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर एसआई मुन्ना कुमार पांडेय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने मिले सुरागों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार में छापेमारी की और अपहृत नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद करने में कामयाबी हासिल की.

यह भी पढ़ें..सीतामढ़ी: चोरौत सीएचसी में 41 गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाएं


पिता के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

बताया गया है कि अपहृत नाबालिग लड़की नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली है. इस घटना को लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर बेलसंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज मामले में मोहम्मद मंजर आलम, मोहम्मद असरफ आलम, मोहम्मद मनीर आलम, मोहम्मद नजरुल आलम और मोहम्मद अशफाक आलम को नामजद आरोपी बनाया गया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की सकुशल बरामदगी के बाद अब उसका न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tusheem kumar

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >