Sitamarhi : करेंट लगने से खेत में निकले व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र के घरमनी गांव में शुक्रवार की रात शौच के लिए खेत में निकले स्थानीय राम प्रकाश बैठा की मौत करेंट लगने से हो गयी.

मेजरगंज

. थाना क्षेत्र के घरमनी गांव में शुक्रवार की रात शौच के लिए खेत में निकले स्थानीय राम प्रकाश बैठा की मौत करेंट लगने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए घर से पीछे खेत में गया था, जहां सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के तार से उसका स्पर्श हो गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो घर के सदस्य उसे ढूंढने निकले तो वह पगडंडी पर पड़ा था. परिजन उसे लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दिया. शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. परिवार में मात्र एक वही भरण पोषण करने वाला था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar raj

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >