sitamarhi news: जिला नियोजनालय में 19 को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप

आगामी 19 अप्रैल को जिला नियोजनालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा.

सीतामढ़ी. आगामी 19 अप्रैल को जिला नियोजनालय स्थित संयुक्त श्रम भवन में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा. जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक द्वारा बताया गया है कि उक्त जॉब कैंप में कंपनी द्वारा 30 रिक्तियां अधिसूचित की गयी है. जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों से अपील है कि वे उक्त रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट एवं जिला नियोजन कार्यालय के निबंधन की फॉटो कॉपी के साथ 10:00 बजे पूर्वाहन से 04:00 बजे अपराह्न तक भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें. पद का नाम सेल्स एक्सक्यूटिव, शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट, उम्र 19 से 40 वर्ष, वेतन 10,000 से 14,000 रुपये व अन्य सुविधायें, कार्यक्षेत्र सीतामढ़ी व अभियुक्ति केवल पुरुष निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >