मां खेत में धान रोप रही थी, घर से गायब हुई 9वीं की छात्रा; 6 लोगों पर अपहरण का केस

रून्नीसैदपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। मां धान रोपाई के लिए खेत गई थीं, और लौटने पर बेटी को घर से गायब पाया। ग्रामीणों ने छात्रा को ऑटो से ले जाते देखा।

Runnisaidpur Minor Girl Kidnapping: थाना क्षेत्र के एक गांव से नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. छात्रा की मां की शिकायत पर स्थानीय थाना में शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मां खेत में थी, घर लौटी तो बेटी गायब मिली

प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा की मां ने बताया कि उनके पति रोजी-रोटी कमाने के लिए पंजाब गए हुए हैं. 10 जुलाई की सुबह वह अपने दोनों बेटों के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थीं, जबकि उनकी बेटी घर पर थी.

करीब सुबह 8:30 बजे जब वह खाना बनाने के लिए घर लौटीं तो दरवाजा खुला मिला और उनकी बेटी घर पर नहीं थी.

ग्रामीणों ने ऑटो से ले जाते देखने की बात कही

परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चला.

शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने गांव के अर्जुन कुमार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ छात्रा को ऑटो में बैठाकर रून्नीसैदपुर की ओर ले जाते देखा था.

छात्रा ने फोन पर मां को दी जानकारी

प्राथमिकी में कहा गया है कि उसी रात करीब 9 से 9:30 बजे छात्रा का अपनी मां के मोबाइल पर फोन आया.

मां के अनुसार, छात्रा ने रोते हुए बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब अर्जुन कुमार अपने परिजनों के साथ जबरन उसे घर से उठाकर ऑटो में बैठाकर कहीं ले जा रहा है.

छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

छात्रा की मां ने जब आरोपित के घर जाकर जानकारी ली तो वहां घर पर कोई नहीं मिला.

उनके आवेदन पर पुलिस ने अर्जुन कुमार, चंद्रकिशोर महतो, कांति देवी, कृष्णा देवी, टुनटुन कुमार समेत छह लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है.

मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का विवाह करने की नीयत से अपहरण किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर छात्रा की तलाश में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh kumar sing

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >