सुनील के परिजन को मिले समुचित मुआवजा

सुनील के परिजन को मिले समुचित मुआवजा सीतामढ़ी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने किताब दुकानदार सुनील की मौत व सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर हुए गोलीबारी पर गहरा दु:ख प्रकट किया है. कहा है कि उन्होंने डीएम राजीव रौशन से सुनील के परिजन को समुचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा है कि […]

सुनील के परिजन को मिले समुचित मुआवजा सीतामढ़ी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने किताब दुकानदार सुनील की मौत व सीमेंट व्यवसायी राजीव पूर्वे पर हुए गोलीबारी पर गहरा दु:ख प्रकट किया है. कहा है कि उन्होंने डीएम राजीव रौशन से सुनील के परिजन को समुचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा है कि चूंकि सुनील की मौत होमगार्ड जवान की गोली से हुई है. इस परिस्थिति में उसे मुख्यमंत्री व जिला के कोष से मुआवजा दिया जा सकता है. श्री शुक्ला ने कहा कि दोनों घटनाओं में जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. एक ओर होमगार्ड जवान को हिरासत में ले लिया गया, वहीं दूसरी ओर राजीव पर गोली चलाने वाले अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >