सरकारी स्कूलों में हर काम का टाइम-टेबल

सरकारी स्कूलों में हर काम का टाइम-टेबल सीतामढ़ी/बोखड़ा : सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाने व सब कुछ पटरी पर लाने के लिए सरकार ने एक प्रयोग शुरू की है. यानी अब स्कूलों के हर काम के लिए सरकार के स्तर से हीं टाइम-टेबल निर्धारित कर दिया गया है. जिले के करीब-करीब सभी बीइओ […]

सरकारी स्कूलों में हर काम का टाइम-टेबल सीतामढ़ी/बोखड़ा : सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार लाने व सब कुछ पटरी पर लाने के लिए सरकार ने एक प्रयोग शुरू की है. यानी अब स्कूलों के हर काम के लिए सरकार के स्तर से हीं टाइम-टेबल निर्धारित कर दिया गया है. जिले के करीब-करीब सभी बीइओ द्वारा नये टाइम-टेबल से प्रधान शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है. सरकार की सोच यह भी है कि इससे प्रधान शिक्षक व शिक्षक भी बंधे रहेंगे. स्कूल से नदारद रहने वाले शिक्षकों के लिए अब मुश्किल हो जायेगा. बता दें कि विभाग ने अब हर दिन हाई स्कूलों के प्रधान शिक्षकों से दो बार टेलीफोन पर स्कूल की हर गतिविधियों की जानकारी लेने का निर्णय लिया है. — प्रतिदिन साफ-सफाई जरूरी सरकार ने स्कूलों में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है ताकि हर स्कूल शिक्षा का मंदिर लगे. सुबह नौ बजे से 9:20 बजे तक सफाई करानी है. प्रधान शिक्षक व बाल संसद के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से सफाई करायेंगे. इसमें स्वास्थ्य मंत्री की भी भूमिका होगी. 9:30 बजे तक प्रार्थना करा लेना है. उसके बाद 9:40 बजे तक बच्चे पुस्तकालय में पुस्तकों का अध्ययन करेंगे. 9:40 से 9:50 के बीच राष्ट्रगान होगा, जिसमें सभी शिक्षक व बच्चे शामिल होंगे. 9:50 से 10 बजे तक बच्चों की हाजिरी बनेगी. 10 बजे से 12:40 तक पढ़ाई होगी. 12:40 से 1:30 के बीच बच्चे एमडीएम के तहत भोजन करेंगे. 2:50 से 3:30 तक खेलकूद के माध्यम से मौखिक पढ़ाई होगी. हालांकि कक्षा एक व दो के शिक्षक लगातार वर्ग संचालन करेंगे. अब हर स्कूल में साबुन व तौलिया अनिवार्य कर दिया गया है. शौच के बाद बच्चों को साबुन से हीं हाथ धोना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >