युवक की हत्या कर शव फेंका

युवक की हत्या कर शव फेंकासुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी. देखते हीं देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और शव की पहचान किया जाने लगा. हालांकि […]

युवक की हत्या कर शव फेंकासुप्पी. सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव के पास रेल ट्रैक के किनारे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गयी. देखते हीं देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और शव की पहचान किया जाने लगा. हालांकि संवाद प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पायी है. वहीं क्षेत्राधिकार को लेकर शव घटनास्थल पर हीं पड़ा हुआ है. सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जहां से शव मिलने की बात की जा रही है, दरअसल वह क्षेत्र रेल थाना का पड़ता है. वहीं रेल थाने की पुलिस इसे सुप्पी थाना का मामला बता रही है. मृतक जैकेट, जिंस का पैंट, काले रंग का स्वेटर, कपड़ा का जूता एवं सफेद मोजा पहना हुआ है. उसके सिर पर धारदार हथियार से गहरा जख्म है. आशंका है कि अपराधियों ने उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है. मृतक की आयु करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >