बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज सीतामढ़ी. स्टेट बैंक के अनुसंगी बैंककर्मियों की मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन के हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान बैंकों की शाखाओं में ताला लटके रहेंगे. एटीएम सेवा पर भी हड़ताल का असर […]

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज सीतामढ़ी. स्टेट बैंक के अनुसंगी बैंककर्मियों की मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन के हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान बैंकों की शाखाओं में ताला लटके रहेंगे. एटीएम सेवा पर भी हड़ताल का असर पड़ने की संभावना है. गुरुवार की शाम बैंककर्मियों की बैठक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनेश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विजय कुमार मिश्रा, संजीव कुमार, यशवंत राय, जीतेश कुमार, अनवर, सुनील मुरारी, संजय कुमार, अरुण कुमार वर्मा, ओमप्रकाश दास, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, नवीन कुमार, राजीव कुमार समेत दर्जनों बैंककर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >