चल व अचल संपत्ति का ब्योरा तलब

चल व अचल संपत्ति का ब्योरा तलब सीतामढ़ी : जिला प्रशासन द्वारा सरकारी सेवकों से चल व अचल संपत्ति का ब्योरा संग्रह करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. जिला स्थापना उप समाहर्ता कुमारिल सत्य नंदन ने जिले के तमाम निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को पत्र भेज उक्त ब्योरा मांगा है. इसके साथ ही […]

चल व अचल संपत्ति का ब्योरा तलब सीतामढ़ी : जिला प्रशासन द्वारा सरकारी सेवकों से चल व अचल संपत्ति का ब्योरा संग्रह करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. जिला स्थापना उप समाहर्ता कुमारिल सत्य नंदन ने जिले के तमाम निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को पत्र भेज उक्त ब्योरा मांगा है. इसके साथ ही सभी सरकारी सेवकों के दायित्वों की भी विवरणी की मांग की गयी है. हालांकि इससे समूह ‘घ’ के कर्मियों को इससे मुक्त रखा गया है. सूत्रों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उक्त रिपोर्ट मांगी गयी है. जिले में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की संख्या 300 से अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >