चौक-चौक पर विरोध प्रदर्शन, बाजारों में स्थिति सामान्य

चौक-चौक पर विरोध प्रदर्शन, बाजारों में स्थिति सामान्य फोटो फाइल 29 रक्स 3 में वीरगंज के आदर्शनगर में प्रदर्शन करते मोर्चा के कार्यकर्ता व फोटो फाइल 29 रक्स 4 में मैत्री पुल पर नाकेबंदी कर बैठे मोर्चा के कार्यकर्ता. मधेसी आंदोलन टाइम लाइन : आंदोलन – 137 दिन, नाकेबंदी : 96 दिनमंगलवार को खुले रहे […]

चौक-चौक पर विरोध प्रदर्शन, बाजारों में स्थिति सामान्य फोटो फाइल 29 रक्स 3 में वीरगंज के आदर्शनगर में प्रदर्शन करते मोर्चा के कार्यकर्ता व फोटो फाइल 29 रक्स 4 में मैत्री पुल पर नाकेबंदी कर बैठे मोर्चा के कार्यकर्ता. मधेसी आंदोलन टाइम लाइन : आंदोलन – 137 दिन, नाकेबंदी : 96 दिनमंगलवार को खुले रहे बाजार, छोटी दूरी के वाहनों का भी हुआ परिचालनरक्सौल. जारी मधेस आंदोलन के 137 वें और नाकेबंदी के 96 वें दिन मधेसी इलाकों में बाजार में स्थिति सामान्य रहीं. आमतौर पर बंद रहे बाजार मंगलवार को खुले रहे. इन सब के बीच मोरचा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक चौराहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए, टायर जला कर प्रदर्शन किया. वहीं मंगलवार को छोटी दूरी के सवारी वाहन भी सामान्य तौर पर चले. हालांकि कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक, आदर्शनगर चौक सहित अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया और नेपाल सरकार पर मधेस विरोधी होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही मधेसी कार्यकर्ताओं ने पीपरा, लगड़ी, बहुअरवा भट्टा, परसौनी आदि जगहों पर नेपाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का पुतला दहन किया. मैत्री पुल पर नाकेबंदी जारीइधर नाकेबंदी के 96 वें दिन कार्यकर्ताओं द्वारा भारत-नेपाल स्थित मैत्री पुल पर नाकेबंदी कर प्रदर्शन को जारी रखा गया. मधेसी मोरचा की नाकेबंदी के कारण बीते 3 माह से अधिक समय से नेपाल में किसी भी प्रकार का सामान रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नहीं गया है. मोरचा के कार्यकर्ता शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी करते हुए नाकेबंदी को सफल बना रहे है. बारा जिला के मधेसी मोरचा के नेता जितेंद्र सोनल ने बताया कि सीमाकंन हमारा बॉटमलाइन है. नेपाल सरकार मोर्चा की सभी मांग से वाकिफ हैं, जब तक नेपाल सरकार मधेसियों की मांग को पूरा नहीं करेगी. हमारा आंदोलन निवार्ध रूप से जारी रहेगा. छोटी दूरी के वाहन चलने से लोगों को राहतइन सब के बीच मंगलवार को छोटे दूरी के वाहनों के परिचालन होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. इसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >