स्वास्थ्य जागरूकता रैली फोटो नंबर-19 हरी झंडी दिखाती विधायक गायत्री देवी परिहार. प्रखंड के अंदौली गांव स्थित मनरेगा भवन में शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिशन इन्द्रधनुष व स्वास्थ्य संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक गायत्री देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने महिला व पुरुषों को स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर स्थानीय लोगों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गयी. विधायक गायत्री देवी व प्रमुख रामप्रीत पासवान ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवा भी दी गयी. मौके पर पूर्व विधायक राम नरेश यादव, डीइओ केडी पूर्वे, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्यास अख्तर व नजरे आलम समेत अन्य मौजूद थे.
स्वास्थ्य जागरूकता रैली
स्वास्थ्य जागरूकता रैली फोटो नंबर-19 हरी झंडी दिखाती विधायक गायत्री देवी परिहार. प्रखंड के अंदौली गांव स्थित मनरेगा भवन में शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिशन इन्द्रधनुष व स्वास्थ्य संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन विधायक गायत्री देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सुनील […]
