प्रमुख व बीडीओ की शिकायत आसान नहीं दोनों के खिलाफ आरोपों की जांच को सिर्फ डीएम सक्षमबिना सबूत के आरोपों से संबंधित आवेदन रद्द कर देंगे डीएमसरकार का पंसस नीतू राणा को स्पष्ट जवाबसीतामढ़ी. सुप्पी प्रखंड की घरवारा पंचायत में पांच वर्ष के अंदर पंचायत समिति से एक भी काम नहीं हुआ है. विकास के नाम पर पंचायत में एक चापाकल तक नहीं लगाया गया है. लोग भले ही इसके लिए पंचायत समिति सदस्य नीतू राणा को जिम्मेदार माने, पर नीतू ने इसके लिए प्रमुख व बीडीओ को पूरी तरह जिम्मेदार बताया है. हाल में नीतू ने पंचायती राज विभाग से प्रमुख व बीडीओ की मनमानी की शिकायत की थी. शिकायत के आलोक में विभाग के संयुक्त निदेशक सह संयुक्त सचिव ने नीतू को पत्र भेज स्पष्ट जवाब दिया है. क्या है पूरा मामलासरकार को भेजे आवेदन में नीतू राणा ने बताया था कि वह नौ वर्षों से पंचायत समिति सदस्य हैं. प्रथम कार्यकाल में पंचायत में कई विकास कार्य हुए. रणधीर कुमार के प्रमुख बनने के बाद पंचायत में एक चापाकल तक नहीं लगा. इसके पीछे कारण यह है कि वह चुनाव में प्रमुख का विरोध की थी. नीतू के पूछने पर प्रमुख द्वारा कहा गया कि वह जब तक प्रमुख के पद पर कुरसी पर हैं, घरवारा पंचायत में एक भी विकास कार्य नहीं होने देंगे. 12 वीं व 13 वीं वित्त आयोग से कई पंचायतों में काम कराये गये, जबकि घरवारा पंचायत को छोड़ दिया गया. शिकायत की गयी है कि प्रमुख के दबाव में आकर बीडीओ भी कुछ नहीं कर रहे हैं. सरकार ने दिया जवाबविभागीय संयुक्त निदेशक ने नीतू राणा को भेजे जवाब में कहा है कि प्रमुख, उपप्रमुख, पंसस व बीडीओ के खिलाफ शिकायत करनी हो, तो सीधे डीएम से करें. आरोपों की पुष्टि के लिए आवेदन के साथ साक्ष्य व गवाहों की सूची देना अनिवार्य है. कहा गया है कि यदि डीएम मांगते हैं तो आरोपों की बाबत शपथ पत्र भी देना होगा. आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक साक्ष्य, कागजात व अभिलेख प्रस्तुत करना होगा. अगर आरोप अस्पष्ट व भ्रामक हुआ तो डीएम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. जांच को डीएम ही सक्षमसंयुक्त सचिव ने नीतू राणा को बताया है कि बिहार पंचायत नियमावली 2014 के प्रावधान के अंतर्गत पंचायत समितियों से संबंधित मामलों की जांच के लिए डीएम ही सक्षम प्राधिकार घोषित हैं. अत: पंचायती राज विभाग को दिये गये आवेदन पर यहां से कोई कार्रवाई संभव नहीं हैं. यह आवेदन डीएम को भेजा जा रहा है. यह बताया गया है कि आरोपों से संबंधित साक्ष्य डीएम को उपलब्ध नहीं कराया जायेगा, तब तक डीएम के स्तर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. नीतू राणा को पत्र मिलते ही डीएम से संपर्क करने को कहा गया है.
प्रमुख व बीडीओ की शिकायत आसान नहीं
प्रमुख व बीडीओ की शिकायत आसान नहीं दोनों के खिलाफ आरोपों की जांच को सिर्फ डीएम सक्षमबिना सबूत के आरोपों से संबंधित आवेदन रद्द कर देंगे डीएमसरकार का पंसस नीतू राणा को स्पष्ट जवाबसीतामढ़ी. सुप्पी प्रखंड की घरवारा पंचायत में पांच वर्ष के अंदर पंचायत समिति से एक भी काम नहीं हुआ है. विकास के […]
