खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने को प्रशासन संकल्पित : डीएम

खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने को प्रशासन संकल्पित : डीएम फोटो. एसई-1 फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम व अन्य, एसई-2 शौचालय के अंदर का भाग, एसई -3 निर्मित शौचालय भवनवाटर फॉर पीपल व पीएचडी के सौजन्य से निर्मित पहला सामुदायिक शौचालय उद्घाटन बाउचर स्कीम के तहत व्यक्तिगत शौचालय का भी हो रहा निर्माणप्रतिनिधि, […]

खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने को प्रशासन संकल्पित : डीएम फोटो. एसई-1 फीता काटकर उद्घाटन करते डीएम व अन्य, एसई-2 शौचालय के अंदर का भाग, एसई -3 निर्मित शौचालय भवनवाटर फॉर पीपल व पीएचडी के सौजन्य से निर्मित पहला सामुदायिक शौचालय उद्घाटन बाउचर स्कीम के तहत व्यक्तिगत शौचालय का भी हो रहा निर्माणप्रतिनिधि, शिवहर. जिले के देकुली धाम पर वाटर फॉर पीपल व पीएचइडी के सौजन्य से निर्मित पहला सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन डीएम राजकुमार व जदयू के वरीय नेता हरिद्वार राय पटेल ने संयुक्त रूप से किया. शौचालय करीब 6 लाख की लागत से बना है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के लिए प्रशासन संकल्पित हैं. इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. जिले के लिए खुले में शौच एक बड़ी समस्या है. जिसका निदान वाटर फॉर पीपल व पीएचइडी के आपसी समन्वय से किया जा रहा है. इसके लिए परसौनी वैज व मेसौढ़ा में बाउचर स्कीम के तहत व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. जिसके प्रचार व प्रसार के दिशा में वाटर फॉर पीपल व पीएचइडी कार्य कर रही है. लोगों में शौचालय के निर्माण, उसके उपयोग व रखरखाव के प्रति जागरूकता भी पैदा की जा रही है. देकुली धाम स्थित सामुदायिक शौचालय के उपयोग के लिए शुल्क देय होगा. स्नान के लिए पांच, शौच के लिए पांच व पेशाब के लिए एक रुपये देय होगा. देकुली शौचालय का निर्माण वाटर फॉर पीपल व पीएचइडी के आर्थिक सहायता से की गयी है. वाटर फॉर पीपल के राज्य समन्वयक अभिषेक चटर्जी ने बताया कि इसका निर्माण स्थानीय संस्था सर्व श्री सेवासदन द्वारा किया गया है. कार्यक्रम में दोनों विभाग के पदाधिकारी व डीएम का साकारात्मक सहयोग मिला है. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के समन्वयक मंगलम् कुमार सिंह ने कहा कि खुले में शौच स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है. जिले के शौच मुक्त कराने का कार्य प्रगति पर है. इस अवसर पर सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी, परसौनी वैज मुखिया जितेंद्र कुमार, वाटर फॉर पीपल के परियोजना पदाधिकारी राजू गोराइ, अभियंता गौतम कुमार पांडेय, सुरज कुमार, अन्नइ ट्रस्ट के प्रकल्प प्रबंधक विकास कुमार, धरनीधर कुमार समेत कई मौजूद थे.सामाजिक अंकेक्षण को लेकर केंद्रों पर तैयारी पूरीशिवहर. डीपीओ आइसीडीएस मुकेश कुमार ने कहा कि 19 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण होगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. वही केंद्रों पर पोशाक राशि का वितरण किया जा रहा है. कहा कि बहाली के मामले में 32 स्थानों पर आपत्ति की बात सामने आयी है. उसकी भी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >