पिस्तौल के साथ कुंदन गिरफ्तार

सीतामढ़ी : टरसाइकिल लूट में जेल की हवा खा चुके कुंदन नामक अपराधी को गुरुवार को जिला पुलिस ने लोडेड पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र कुंदन सिंह के पास से एक लोडेड पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद […]

सीतामढ़ी : टरसाइकिल लूट में जेल की हवा खा चुके कुंदन नामक अपराधी को गुरुवार को जिला पुलिस ने लोडेड पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र कुंदन सिंह के पास से एक लोडेड पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है.

एएसपी के नेतृत्व में मिली सफलता
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एसपी हरिप्रसाद
एस ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा बाजार से मझौलिया जाने वाली सड़क मेंबथनाहा टोले भुसुलवा में कुछ अपराधकर्मी आग्नेयास्त्र के साथ अपराध की योजना के साथ जा रहे हैं.
सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान संजीव कुमार के नेतृत्व में एक
छापेमारी टीम का गठन कर बथनाहा, पुपरी, परिहार, बाजपट्टी थानाध्यक्ष व भिठ्ठा ओपी प्रभारी संतोष शर्मा, विवेक जायसवाल, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार व मिहिर कुमार को शामिल किया गया. छापेमारी टीम नेभुसूलवा स्थित पक्की सड़क पर कुंदन कुमार को हथियार के साथ दबोचने में सफलता प्राप्त की. कुंदन से उसके गैंग के सदस्यों की बाबत पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >