छह माह बाद भी नहीं लगा गुलबसा का सुराग

छह माह बाद भी नहीं लगा गुलबसा का सुराग सीतामढ़ी. नगर के सटे मेहसौल गोट से अपहृत गुलबसा खातून (16) का छह माह बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. 21 जुलाइ को दिन के करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था. इस संबंध में अपहृता के पिता […]

छह माह बाद भी नहीं लगा गुलबसा का सुराग सीतामढ़ी. नगर के सटे मेहसौल गोट से अपहृत गुलबसा खातून (16) का छह माह बीतने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. 21 जुलाइ को दिन के करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था. इस संबंध में अपहृता के पिता मो. सइम ने गुरुवार को जनता दरबार में एसपी को आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अपहृता के पिता ने बताया है कि रिश्तेदारों के यहां वह पुत्री को खोज चुके हैं. वहीं पुत्री की एक सहेली ने बताया है कि अपहृता एक लड़के से बराबर मोबाइल पर बात करती थी. इस बाबत उसके द्वारा मेहसौल ओपी के माध्यम से नगर थाने में प्राथमिकी कांड संख्या-631/15 भी दर्ज कराया गया है, लेकिन केस के आइओ इसमें कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >