कुश्ती प्रतियोगिता को 10 सदस्यीय टीम रवाना

कुश्ती प्रतियोगिता को 10 सदस्यीय टीम रवाना सीतामढ़ी. सारण जिले के सोनपुर में 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सीतामढ़ी जिला कुश्ती संघ के 10 सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुआ. पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, जिला खेल संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार गोप एवं अतुल कुमार ने संयुक्त रुप से हरी […]

कुश्ती प्रतियोगिता को 10 सदस्यीय टीम रवाना सीतामढ़ी. सारण जिले के सोनपुर में 17 से 18 दिसंबर तक आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में सीतामढ़ी जिला कुश्ती संघ के 10 सदस्यीय टीम गुरुवार को रवाना हुआ. पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, जिला खेल संघ के उपाध्यक्ष अरुण कुमार गोप एवं अतुल कुमार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखा कर टीम को रवाना किया. संघ के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं राज्य के कला, संस्कृति युवा विभाग द्वारा सोनपुर में राज्यस्तरीय बिहार केसरी, बिहार किशोर, बिहार कुमार कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. टीम के रवानगी के मौके पर संघ के सचिव के अलावा धनंजय कुमार, रोहित, राजन समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >